फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कर्म-श्रम को मिलेगा सम्मान: हबीब तनवीर और अनुपम मिश्र के नाम पर मिलेगा पुरस्कार

Mon, 03 Oct 2022 10:49 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर दो अलग-अलग क्षेत्रों में अवार्ड देने की घोषणा की है। इस घोषणा का कला, साहित्य, पर्यावरण जगत के लोगों ने स्वागत करते हुए आभार जताया है। 
 
विज्ञापन
रंगकर्मी हबीब तनवीर और पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने गांधी जयंती के अवसर पर दो नए पुरस्कारों की घोषणा की है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध रंगकर्मी, नाटककार और निर्देशक स्व. हबीब तनवीर और साहित्यकार व पर्यावरणविद् स्व. अनपम मिश्र के नाम पर प्रदान किए जाएंगे। रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 'गांधी, युवा और नए भारत की चुनौतियां' विषय पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। वॉटर रिचार्ज क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को स्व. अनुपम मिश्र पुरस्कार मिलेगा। जबकि कला क्षेत्र से जुड़े लोग स्व. तनीवर के नाम से मिलने वाले पुरस्कार से सम्मानति होंगे। 
विज्ञापन


रायपुर में हुआ था हबीब तनवीर का जन्म
रंगकर्मी स्व. हबीब तनवीर का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है। उनका जन्म 1 सितंबर 1923 को रायपुर में हुआ था। वे 1945 में मुंबई चले गए और प्रोड्यूसर के तौर पर आकाशवाणी में नौकरी शुरू की। वहां रहते हुए उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए गाने लिखे, फिल्मों में अभिनय और । कई नाटक लिखे। हबीब तनवीर को साल 2002 में पद्म विभूषण सम्मान मिला। वे 1972 से 1978 तक राज्यसभा सांसद भी रहे। उनका नाटक चरणदास चोर, एडिनवर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टीवल (1982) में पुरस्कृत होने वाला पहला भारतीय नाटक गया।

लेखक से तय किया पर्यावरणविद् तक का सफर
लेखक, संपादक, छायाकार और गाांधीवादी पर्यावरणविद् स्व. अनुपम मिश्र का जन्म महाराष्ट्र के वर्धा में 1948 में हुआ था। वह हिंदी के प्रसिद्ध कवि भावनी मिश्र और सरला मिश्र के पुत्र थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1969 में संस्कृत से पोस्टग्रेजुएशन करने के बाद वे गाांधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़ गए। पर्यावरण के लिए तब काम शुरू किया, जब देश में इसका कोई विभाग ही नहीं था। उनकी कोशिश से अलवर में जल संरक्षण का काम हुआ इसके लिए साल 2007-2008 में मध्यप्रदेश सरकार ने चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा साल 2011 में जमनालाल बजाज और 1996 में इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें