फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : सरकार ने हाईकोर्ट में दायर किया कैविएट, पुलिस विभाग में तबादले की तैयारी

Wed, 26 Jul 2023 07:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले की तैयारी में जुटी है। इसी के चलते राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में एक कैविएट दायर किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : highcourt.cg.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाईकोर्ट में एक कैविएट दायर किया है। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर सिपाही से लेकर निरीक्षक रैंक तक के पुलिसकर्मियों के तबादले की तैयारी में जुटी है। तबादले को चुनौती देने के आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में एक कैविएट दायर किया है।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल कर बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आयोग के मापदंडों के मुताबिक पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया जाना तय है। इसमें प्रभावित कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक उप निरीक्षक, उप निरीक्षक और निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेशों को चुनौती दे सकते हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा प्रशासनिक आधार पर ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। 

ऐसी आशंका जाहिर की गई है कि ट्रांसफर से प्रभावित उक्त स्थानांतरण आदेशों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं और इसके खिलाफ अंतरिम आदेश की मांग कर सकते हैं। इसलिए यह कैविएट लगाया जा रहा है, ताकि भारत के चुनाव आयोग के दिनांक 02.06.2023 के निर्देशों, अनुदेशों के अनुसार जारी किए जाने वाले स्थानांतरण आदेशों के खिलाफ ऐसी याचिका दायर करने की स्थिति में न्याय के हित में किसी भी अंतरिम आदेश पारित करने से पहले कैविएटर छत्तीसगढ़ राज्य को सुनवाई का अवसर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें