फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: अवैध तरीके से संचालित दो आरा मशीनें की गई सील, इमारती लकड़ियों को काटकर चोरी-छिपे की जा रही थी सप्लाई

Thu, 20 Apr 2023 05:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

इमारती लकड़ी के साथ ही सेमर की लकड़ियों की कटाई की जा रही है। वहीं यह भी पता चल रहा था कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के आरा मशीनों को संचालित किया जा रहा है। इन आरा मिलों में चोरी छिपे लकड़ियां पहुंच रही हैं और फिर उनकी सप्लाई की जा रही है। 
विज्ञापन
आरा मशीनें वन विभाग ने सील की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सील कर दिया है। इन आरा मशीनों से अवैध रूप से इमारती लकड़ियों की कटाई कर चोरी छिपे सप्लाई किया जा रहा था। दोनों ही आरा मशीनें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थीं। मामला मरवाही वनमंडल परिक्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि, इमारती लकड़ी के साथ ही सेमर की लकड़ियों की कटाई की जा रही है। वहीं यह भी पता चल रहा था कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के आरा मशीनों को संचालित किया जा रहा है। इन आरा मिलों में चोरी छिपे लकड़ियां पहुंच रही हैं और फिर उनकी सप्लाई की जा रही है। 

इस पर टीम ने आरा मिलों के कागजातों की जांच शुरू की। इस दौरान पेंड्रा के दुर्गा मंदिर के सामने स्थित आरा मिल और नया बस स्टैंड से बांधा तालाब जाने वाले सड़क पर स्थित दो आरा मिलें लाइसेंस नहीं दिखा सकीं। जांच के दौरान परिसर के अंदर एक-एक हाइड्रोलिक मशीन अवैध रूप से संचालित थीं। उन्हें सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें