फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव संपन्न; बस्तर में 67.56 प्रतिशत मतदान, बीजापुर में सबसे कम वोटिंग

Sat, 20 Apr 2024 10:43 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bastar Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
बस्तर लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bastar Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है। बस्तर लोकसभा सीट पर कुल 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम वोटिंग हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया था। इसके साथ ही बाकी मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक मतदान का समय था जो शाम 7 बजे तक चला। 

विज्ञापन




विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में तीन बजे तक मतदान खत्म हो गया था। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से इन विधानसभा के मतदान केन्द्रों में तीन बजे तक ही मतदान हुआ। इस दौरान जो भी मतदाता लाइन में लगे थे, उन्हें मतदान के लिए परिसर के अंदर कर गेट पर ताला बंद कर दिया गया। इन जगहों पर शाम 4 बजे तक चुनाव संपन्न हुआ। इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जबकि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। हालांकि जो भी वोटर्स लाइन में लगे थे, वो वोटिंग कर शाम साढ़े 6 बजे तक बाहर निकल गये।
विज्ञापन

विज्ञापन


चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों में सबसे कम वोटिंग बीजापुर- 42.50 प्रतिशत हुई है। वहीं सबसे ज्यादा बस्तर में 83.05 फीसदी मतदान हुआ है। 




इन विधानसभा सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग

  • बस्तर- 83.05 प्रतिशत
  • बीजापुर- 42.05 प्रतिशत
  • चित्रकोट- 75.21 प्रतिशत
  • दंतेवाड़ा - 67.06 प्रतिशत
  • जगदलपुर- 74.20 प्रतिशत
  • कोंडागांव- 75.86 प्रतिशत
  • कोंटा-  54.31 प्रतिशत
  • नारायणपुर- 66.05 प्रतिशत


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें