फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : सरगुजा और धमतरी में आग, हजारों हेक्टेयर जंगल खाक, वनकर्मियों की हड़ताल से आफत

Thu, 24 Mar 2022 09:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरगुजा

सार

सरगुजा के संभागीय वन अधिकारी पंकज कमल ने बताया कि वन कर्मचारी संघ की हड़ताल से आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो हम पुलिस व होमगार्ड की मदद लेंगे। सरगुजा के उदयपुर में जंगलों में भीषण आग लग गई है। 
विज्ञापन
Sarguja Forest Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ के सरगुजा और धमतरी में आग से हजारों हेक्टेयर जंगल तबाह हो गए हैं। इस पर काबू पाने में वन विभाग को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वनकर्मियों की हड़ताल चल रही है।  

सरगुजा के संभागीय वन अधिकारी पंकज कमल ने बताया कि वन कर्मचारी संघ की हड़ताल से आग बुझाना मुश्किल हो रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो हम पुलिस व होमगार्ड की मदद लेंगे। सरगुजा के उदयपुर में जंगलों में भीषण आग लग गई है। अब यह तेजी के साथ बढ़ रही है। क्षेत्र के सोन तराई, चकेरी, बासेन, घाटबर्रा, मरैया केदमा समेत कई गांवों में जंगल की आग ने रफ्तार पकड़ी ली है। हजारों हेक्टेयर जंगल दो दिन में जलकर खाक हो गए हैं। वनकर्मियों के मौके पर नहीं रहने से यह आग पूरे जंगल में विकराल रूप ले चुकी है।

विज्ञापन

 


धमतरी में 300-350 सुरक्षाकर्मियों को आग बुझाने में लगाया 
उधर, धमतरी के डीएफओ पांडेय ने कहा कि जिले के केरेगांव वन क्षेत्र के जंगल में भी आग लगी है। इस मौसम में जंगल में आग लगना आम बात है। हमारा स्टाफ सजग रहता है, लेकिन इस बार कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इसलिए आग बुझाने के काम में 300 से 350 सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें