फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में हादसे के बाद कार में लगी आग, माता-पिता और तीन बेटियोंं की जिंदा जलने से मौत

Fri, 22 Apr 2022 09:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

हादसा खैरागढ़ रोड पर सिंगारपुर के पास गुरुवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार परिवार खैरागढ़ का रहने वाले था।
विज्ञापन
कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच जिंदा जले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दर्दनाक कार हादसे की खबर आई है। हादसे के बाद कार में आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।  छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार मृतकों में तीन बच्चे हैं। पांचों एक ही परिवार के बताए गए हैं। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा खैरागढ़ रोड पर सिंगारपुर के पास गुरुवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार परिवार खैरागढ़ का रहने वाले था। पुलिस के अनुसार खैरागढ़ निवासी सुभाष कोचर अपनी पत्नी अपनी बेटियों के साथ कार में बालोद से रात करीब 12 बजे खैरागढ़ के लिए निकले थे। रात लगभग दो बजे सिंगारपुर के गणेश मंदिर के पास एक पुलिया से टकराकर कार बेकाबू हो गई। इसके बाद कार में आग लग गई। 

मृतकों में पति पत्नी और तीन 20 से 25 वर्षीय बेटियां शामिल हैं। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ सूचना मिलते ही रात में घटना स्थल पर पहुंच गए थे। एएसपी संजय महादेव ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन



बस-ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 10 घायल
इस बीच देवघर जिले में शुक्रवार को पर्यटकों को ले जा रही एक बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 10 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना जिले के रजरप्पा थाने की सीमा के भीतर एनएच-23 और एनएच-33 को जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग ओरमांझी-गोला रोड पर केंझिया घाटी में हुई। रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) किशोर कुमार रजक ने बताया कि पर्यटक बस 56 यात्रियों को लेकर ओडिशा के बलांगीर से झारखंड के देवघर जा रही थी, तभी उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला। घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें