फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जला

Tue, 08 Feb 2022 08:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

गलत दिशा से आया ट्रक ट्रेलर से सामने से भिड़ गया। दोनों वाहनों में भीषण टक्कर के साथ ही आग लग गई। ट्रेलर का कैबिन तोड़ता हुआ ट्रक अंदर घुस गया।
विज्ञापन
fire after accident between truck and trailer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ट्रेलर-ट्रक में आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रेलर चालक को बचने का मौका ही नहीं मिला, वह जिंदा जल गया, जबकि ट्रक चालक कूद गया, इसलिए बच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा बागनदी क्षेत्र के चिरचारी में नेशनल हाईवे-53 पर हुआ। हादसे में राजस्थान के अजमेर जिले के गोपालबाड़ी निवासी ट्रेलर चालक अमरचंद जाट (36) की मृत्यु हो गई। वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित जिंदल स्टील से सरिया व एंगल भरकर कर्नाटक ले जा रहा था। तभी गलत दिशा से आया ट्रक ट्रेलर से सामने से भिड़ गया। दोनों वाहनों में भीषण टक्कर के साथ ही आग लग गई। ट्रेलर का कैबिन तोड़ता हुआ ट्रक अंदर घुस गया।

ट्रेलर के कैबिन में आग इतनी भयानक थी कि चालक को निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें और काला धुआं दूर कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। दोनों गाड़ियों की आग पर काबू करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। आग बुझने के बाद ट्रेलर चालक का शव बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें