फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का चक्काजाम: फसल बीमा योजना की राशि नहीं मिलने पर भड़के, दो घंटे बंद रहा बेलगांव मार्ग

Thu, 15 Jun 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

फसल बीमा पोर्टल में हुई गड़बड़ी के चलते बेलगांव सोसाइटी के अंतर्गत आने वाले कई गांव के किसानों को उनके बीमा राशि के भुगतान की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके कारण वे लाभ से वंचित हैं। 
विज्ञापन
फसल बीमा राशि के लिए किसानों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में किसानों ने फसल योजना की राशि नहीं मिलने पर गुरुवार को चक्काजाम कर दिया। किसान सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे। जाम के चलते कई वाहन फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इस पर प्रशासन ने 15 दिन में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। 

विज्ञापन


डोंगरगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम बेलगांव सोसाइटी के किसान फसल बीमा पोर्टल में हुई गड़बड़ी के चलते लंबे समय से परेशान हैं। जिला प्रशासन के साथ ही कृषि विभाग से भी किसानों ने कई बार समस्या के निराकरण के लिए गुहार लगाई, पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इससे आक्रोशित किसानों ने भाजपा के बैनर तले गुरुवार को सड़क पर उतर आए। डोंगरगढ़- राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक किसानों का चक्काजाम चलता रहा। फिर एसडीएम द्वारा पूरे मामले की जांच 15 दिन के भीतर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर प्रदर्शकारी शांत हुए। फसल बीमा पोर्टल में हुई गड़बड़ी के चलते बेलगांव सोसाइटी के अंतर्गत आने वाले कई गांव के किसानों को उनके बीमा राशि के भुगतान की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके कारण वे लाभ से वंचित हैं। इसे लेकर किसानो ने प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। किसानो ने उनकी बीमा प्रीमियम की राशि को वापस करने की मांग की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें