फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: अजीत जोगी को झटका, जकांछ के महामंत्री कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

Fri, 09 Nov 2018 12:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
विज्ञापन
अजीत जोगी
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में सियासी उठापटक तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी से अलग होकर बनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को सरगुजा में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के महामंत्री अशफाक अली ने वापस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अली के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस में वापसी की है। 
विज्ञापन


अशफाक अली को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महामंत्री आशा कुमार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के छोटे भाई अरुणेश्वर शरण सिंह देव मौजूद थे। 

अशफाक अली लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। अजीत जोगी से नजदीकियों की वजह से वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी बनने के बाद उसमें शामिल हो गए थे। अली की सरगुजा संभाग के मिशनरी संस्थानों में खासी पैठ मानी जाती है। साथ ही वे सरगुजा के बिशप पतरश मिंज के काफी नजदीकी माने जाते हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय शुक्ला ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विजय शुक्ला को भी अरुणेश्वर शरण सिंह देव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें