फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: पहले चरण में 71.11% वोटिंग, जानें किस सीट में कितना हुआ मतदान, रमन सिंह की सीट पर क्या हुआ?

Tue, 07 Nov 2023 07:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हुआ, वहां 2018 में कुल 77.23% वोटिंग हुई थी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में हुआ, यहां 76.31% लोगों ने मतदान किया। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर जिले में हुआ है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Election 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में से पहले चरण की 20 सीटें के लिए मतदान आज खत्म हुआ। जिसमें बस्तर संभाग की 12 सीटों और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर मतदान हुआ। शाम सवा सात बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 71.11% मतदान हुआ। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हुआ, वहां 2018 में कुल 77.23% वोटिंग हुई थी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में हुआ, यहां 76.31% लोगों ने मतदान किया। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर जिले में हुआ है। यहां शाम पांच बजे तक केवल 40.98% ही वोटिंग हुई। आइए जानते हैं पिछले बार के चुनाव की तुलना में सीटवार इस बार कितने प्रतिशत हुई वोटिंग हुई।

विज्ञापन

किस जिले में कितना मतदान?
सबसे ज्यादा मतदान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में हुआ। यहां 76.31% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीजापुर जिले में सबसे कम वोटिंग हुई। यहां केवल 40.98 फीसदी वोटिंग हुई। उत्तर-बस्तर-कांकेर, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव जिले में 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई। साथ ही बस्तर-जगदलपुर, कबीरधाम में 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई।
 

सीट 2018 में मतदान % 2023 में मतदान % (शाम पांच बजे तक)
पंडरिया 77.84 71.06
कवर्धा  82.5 72.89
खैरागढ़ 84.51 76.31
डोंगरगढ़ (SC)  82.7         77.40
राजनांदगांव     78.87         74.00
डोंगरगांव 85.43 76.80
खुज्जी  84.76 72.01
मोहला-मानपुर (ST) 80.28       76.00
अंतागढ़ (ST)   75.21      70.72
भानुप्रतापपुर (ST) 77.58         79.10
कांकेर (ST)     79.11         76.13
केशकाल (ST) 81.81         74.49
कोंडागांव (ST) 83.69         76.29
नारायणपुर (ST) 75.03         63.88
बस्तर (ST)     83.37         71.39
जगदलपुर 78.4 75.00
चित्रकोट (ST) 80.69         70.36
दन्तेवाड़ा (ST) 60.64         62.55
बीजापुर (ST) 48.9         40.98
कोन्टा (ST)     55.3         50.12
 

राजनांदगांव सीट पर क्या हुआ?
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर शाम पांच बजे तक 74.00 फीसदी वोटिंग हुई। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 78.87 फीसदी मतदान हुआ था। यानी, पिछली बार के मुकाबले 4.87 फीसदी कम वोटिंग हुई।
विज्ञापन

बस्तर संभाग की 12 सीटों में अभी सभी पर कांग्रेस का कब्जा
20 सीटों में सबसे महत्वपूर्ण सीटें बस्तर संभाग की है, जहां से कुल 90 सीटों में से 12 सीटें आती हैं। आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग में कुल सात जिले आते हैं। सात जिलों के संभाग में यहां छत्तीसगढ़ की 12 विधानसभा और एक लोकसभा सीट है। बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में 11 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और एक सीट सामान्य है। इनमें बस्तर, कांकेर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर की सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। वहीं जगदलपुर विधानसभा सीट सामान्य है। वर्तमान में 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें