फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटन सीट पर रोचक होगा चुनाव, चाचा-भतीजे के बीच होगी टक्कर: बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को उतारा चुनावी रण में

Thu, 17 Aug 2023 05:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

बीजेपी ने पाटन विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है। 
विज्ञापन
सांसद विजय बघेल, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 कई मायनों में बेहद खास होगा। क्योंकि बीजेपी ने इस बार के चुनाव को काफी रोचक बना दी है। पाटन विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है। अब इस सीट पर विधानसभा चुनाव के मैदान में चाचा-भतीजा के बीच टक्कर होगी। 
विज्ञापन




माना जा रहा है कि बीजेपी ने काफी सोच समझकर ये दांव खेला है। पाटन सीएम भूपेश बघेल की विधानसभा सीट है, वो यहां से विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी ने उनके ही गृह जिले दुर्ग से सांसद भतीजे को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में ये वीआईपी सीट बेहद खास हो गई है। क्योंकि अब सबकी नजर यहां पर चाचा भतीजे के चुनावी लड़ाई पर रहेगी। जहां सीएम भूपेश बघेल आक्रामक राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वहीं उनके भतीजे सांसद विजय बघेल भी अपनी सधी हुई राजीनति के लिए फेमस हैं। वो अपने चाचा पर उसी अंदाज में वार करते हैं, जिस तेवर के साथ सीएम निशाना साधते हैं। 

विजय बघेल का सियासी सफर
विजय बघेल अपने चाचा सीएम भूपेश बघेल को एक बार विधानसभा चुनाव में पटखनी दे चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल को हराया था। इसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने विजय बघेल को हराकर हिसाब-किताब बराबर कर लिया था। सबसे बड़ी अहम बात ये है कि बीजेपी ने इस बार विजय बघेल को बीजेपी घोषणा पत्र समिति का चैयरमैन भी बनाया है। इस बार उनके ही नेतृत्व में घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें