फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनावः 56 सालों से इस विधानसभा सीट से महिलाएं दूर

Mon, 12 Nov 2018 12:23 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मतदान की फाइल फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीटों से एक भी महिला की दावेदारी नहीं है, हालांकि विभिनन्न राजनीतिक पार्टियों की 11 महिला नेत्रियों ने टिकट मांगा था। यहां की पाली-तानाखार की एक महिला नेत्री ने बगावत कर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन


कटघोरा विधानसभा से भी एक कांग्रेस की महिला नेत्री के भी बगावती सुर छेड़ नामांकन फॉर्म खरीद लिया है। ये बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 56 साल पहले छुरी राजघराने की एक महिला यहां की विधायक बनी थीं। इसके बाद से अब तक जिले को महिला नेतृत्व नहीं मिला है।

पालीताणा खार की आरक्षित सीट से छुरी राजघराने की यज्ञ सैनी देवी 1962 का विधायक का चुनाव लड़ी थीं। यज्ञ सैनी देवी छुरी राजघराने के अंतिम जमीदार की धर्मपत्नी थीं। जिले के मतदाताओं के समीकरण की बात करें तो कुल 816350 मतदाता हैं।
विज्ञापन


इसमें पुरुष 409836 और 406514 महिला मतदाता हैं। यानी पुरुष और महिला मतदाता लगभग बराबर ही हैं। कांग्रेस ने पिछली बार के महापौर चुनाव में उषा तिवारी को दरकिनार कर दिया था लेकिन उन्होंने अकेले दम पर चुनाव लड़ा और 22 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर अपना वजूद साबित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें