यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: आईएएस जेपी मौर्य, समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए ले गई, ईडी डायरेक्टर रायपुर पहुंचे
आईएएस जेपी मौर्य सहित अन्य ये कल से हो रही थी पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रायपुर के सयाजी होटल में अपना कैंप ऑफिस बना रखा है। यहीं पर अफसरों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रही कार्रवाई के बीच माइनिंग डायरेक्टर जेपी मौर्य और चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के सीईओ समीर विश्नोई और उनकी पत्नी से कल से ही ईडी पूछताछ कर रही ही थी। दोनों अफसरों को बुधवार शाम को ही कैंप ऑफिस बुलाया गया था। अब रायगढ़ कलेक्टर को भी इस पूछताछ में शामिल कर लिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि रानू साहू की मौजूदगी में आज कलेक्टर बंगले की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कोयला व्यापारी का दावा, रेड के दौरान आईटी अधिकारी बोला- साथ दो बन जाओगे छत्तीसगढ़ के 'एकनाथ शिंदे'
सूर्यकांत ने लगाया था तख्तापलट की साजिश का आरोप
दरअसल, करीब तीन माह पहले जुलाई में इनकम टैक्स की टीम ने कोयला खनन से जुड़े व्यापारियों के यहां छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छापे मारे थे। इनमें कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी भी शामिल हैं। उनके रायपुर और महासमुंद स्थित मकानों पर कार्रवाई की गई थी। कोरबा के भी कुछ कारोबारियों के ठिकानों पर रेड हुई। इसके बाद सूर्यकांत ने दावा किया था कि इनकम टैक्स अफसर बार-बार उन पर दबाव बना रहे थे कि वह सीएम हाउस से जुड़े अधिकारी का नाम लें तो वह "छत्तीसगढ़ के एकनाथ शिंदे" बन सकते हैं। यानि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: CM की OSD, अफसरों-व्यापारियों पर छापा, IAS के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद
रानू साहू ने लिखा पत्र-बीमार थी, जांच में सहयोग करेंगे
इस बीच सोशल मीडिया पर कलेक्टर रानू साहू का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के जांच अधिकारी के नाम लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि वे 10 और 11 अक्तूबर को अवकाश पर थीं और हैदराबाद में अपना उपचार करा रही थीं। इस दौरान डॉक्टरों ने उनका एक माइनर ऑपरेशन भी किया है। उसकी रिपोर्ट भी पत्र के साथ अटैच करने की बात कही गई है। आगे बताया गया है कि वे 12 अक्तूबर से अपने कार्यस्थल रायगढ़ पहुंच गई हैं। जांच में पूरा सहयोग करने की भी बात है।
यह भी पढ़ें... Chhattisgarh में ED रेड: CM भूपेश बोले-BJP सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी
रानू साहू की मौजूदगी में होगी बंगले की जांच
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के नहीं होने पर ईडी ने उनके बंगले को सील कर दिया था। इसके साथ ही दो कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इस बंगले के चार कमरों को काफी अहम माना जा रहा है। अब कलेक्टर रानू साहू की मौजूदगी में संभवत: गुरुवार को बंगले की सील खोलेगी और उनके सामने ही जांच शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय मिश्रा भी रायपुर पहुंच गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: पूर्व CM रमन सिंह ने कहा-बार-बार बोल रहा हूं, भूपेश बघेल ATM हैं सोनिया गांधी के
छत्तीसगढ़ में तीन दिनों से जारी है ईडी की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में मंगलवार तड़के से ही ईडी की कार्रवाई जारी है। इस दौरान ईडी ने एक IAS अफसर के घर से करीब चार करोड़ रुपये की नकदी, सोना, करोड़ों की ज्वैलरी और दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ये सब सामान कहां से बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि CRPF के करीब 200 जवान और छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायपुर के अलावा रायगढ़,बिलासपुर, कोरबा में भी कार्रवाई जारी है। ईडी के टारगेट में कोयला और रेत का कारोबार करने वाले लोग ज्यादा हैं।