यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: IAS सहित तीनों कोर्ट में पेश, मांगी ट्रांजिट रिमांड; समीर की पत्नी CM से मिलीं
(कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग के दफ्तर में ईडी की टीम ने मारा छापा।)
कोयला परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की हो रही जांच
ईडी की टीम कोरबा कलेक्टर संजीव झा से भी जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान खनिज विभाग में खदानों से कोयला परिवहन करने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे। डीएमएफ फंड से भी संबंधित लेने की जांच को किए जाने की चर्चा है। इतना ही नहीं कोयला डिलीवरी की प्रक्रिया जो बदली गई ऑनलाइन से ऑफलाइन की गई उसके दस्तावेज भी खंगाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: CM की OSD, अफसरों-व्यापारियों पर छापा, IAS के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद
केंद्रीय जांच एजेंसी स्थाई रहेगी
ईडी की तीन दिनों से चल रही इस कार्रवाई को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने BJP पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं, तो यह लोग (केंद्रीय जांच एजेंसियां) स्थाई रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह (भाजपा) हताश हो चुके हैं। वह समझ गए हैं कि उनकी छत्तीसगढ़ में दाल गलने वाली नहीं है और इसलिए सरकार को बदनाम करने में लगे हैं।