मृतक सुशील एक साल से बेरोजगार था। वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था, जहां दोनों के शव लटके मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक दंपती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि पति व पत्नी की पहचान सुशील यादव (35 वर्ष) व अनीता (33 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों ओल्ड भिलाई के जांजगिरी इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार को दोनों फांसी के फंदे पर झूलते मिले।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने दी थी सूचना
पुलिस ने बताया कि काफी देर तक जब दंपती अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो दोनों की लाश छत से लटकी हुई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घर छोड़कर किराए पर रहने आए थे दोनों
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों पति व पत्नी अपना घर छोड़कर किराए के मकान में रहने आए थे। वे पिछले कुछ महीनों से किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
मिला सुसाइड नोट
पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट के मुताबिक, सुशील पिछले एक साल से बेरोजगार था। उसके भाई व भाभी उसकी बेरोजगारी को लेकर उसे ताने मारते थे, जिस कारण दंपती घर छोड़कर किराए के मकान में रहने लगे थे।