फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: प्रेशर बम की चपेट में आने के दो अलग-अलग मामलों में सीआरपीएफ जवान समेत तीन लोग घायल

Fri, 22 Nov 2019 01:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया।

विज्ञापन


बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तर्रेम गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 168वीं बटालियन का जवान मुन्ना कुमार घायल हो गया।

पटेल ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब तर्रेम गांव के जंगल में था तब जवान का पैर प्रेशर बम के ऊपर पड़ गया और इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में वह घायल हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

वहीं, एक अन्य मामले में भी नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर दो मजदूर घायल हो गए। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के पुशपाल और बोदली गांव के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आकर दो मजदूर घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को वहां एक प्लास्टिक का केन दिखाई दिया। इसे जब मजदूरों ने हटाने की कोशिश की तब उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को दंतेवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है, तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें