फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले बजेगा राज्य का आधिकारिक गीत, कैबिनेट की मंजूरी

Fri, 22 Nov 2019 10:28 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सरकार ने फैसला किया है कि विधानसभा के प्रत्येक सत्र के शुरू होने से पहले, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बाद राज्य का आधिकारिक गीत भी गाया जाएगा। डॉ. नरेंद्र देव वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत 'अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार' को कैबिनेट द्वारा राज्य के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया है।

विज्ञापन


इस गीत में छत्तीसगढ़ की पूरी तस्वीर को दर्शाया गया है। इसे नियमित रूप से कई अवसरों पर गाया जा रहा है। गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के बाद छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने इसकी जानकारी दी।

रवींद्र चौबे ने कहा कि कैबिनेट की बैठक के दौरान राज्य विधानसभा के प्रत्येक सत्र से पहले राज्य गीत (अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार) को भी राष्ट्रीय गीत के साथ गाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को विधान सभा परिसर के समिति हॉल में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसी बैठक में सरकार ने यह भी घोषणा की कि वह राम वन गमन पथ पर स्थित महत्वपूर्ण स्थानों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेगी। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें