फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Crime: राजधानी रायपुर में अनाज व्यापारी पर हमला, बदमाशों ने 50 लाख रुपये की नकदी लूट ली

Tue, 17 May 2022 11:42 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायपुर

सार

तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह से नौ बदमाशों ने व्यापारी को एक स्कूल के पास देखा और उसके बाद लकड़ी के डंडों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक अनाज व्यापारी पर कथित तौर पर हमला कर 50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि माणा थाना क्षेत्र के डुमरतराई मोहल्ले में सोमवार की रात हुए हमले में पीड़ित नरेंद्र खेत्रपाल (59) के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि खेत्रपाल को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई।

विज्ञापन


छह से नौ बदमाशों ने किया हमला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह से नौ बदमाशों ने व्यापारी को एक स्कूल के पास देखा और उसके बाद लकड़ी के डंडों से उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने उससे 50 लाख रुपये नकदी से भरे दो बैग छीन लिए और फरार हो गए।

मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और लुटेरों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें