फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन गेम के लिए नाबालिग ने उधार लिए पैसे, ना चुकाने पर दोस्त ने की हत्या

Wed, 17 Mar 2021 08:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

  • छत्तीसगढ़ में कर्ज में डूबे एक नाबालिग की ब्लेड से गला रेत कर हत्या
  • ऑनलाइन पढ़ाई की जगह फ्री फायर गेम खेलता था नाबालिग लड़का
  • कर्जदाता ने शराब पिलाकर ब्लेड से नाबालिग का गला काट दिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 75,000 रुपये के कर्ज के चलते एक 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई। उस 17 साल के बच्चे का जुर्म इतना था कि उसे गेम खेलने की लत लग गई थी और अब वो कर्जा लेकर गेम खेलने लगा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़के ने अपने दोस्त से पैसे उधार लिए थे ताकि वो इन-गेम सामान खरीद सके लेकिन इन पैसों को वापस नहीं लौटा पाया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़का पांच दिनों से लापता था और सोमवार को उसका शव बरामद किया गया। 

दरअसल ये मामला रायगढ़ का है, यहां 17 साल के लक्षेंद्र खूंटे पिछले एक साल से ऑनलाइन पढ़ाई ना करके फ्री-फायर गेम खेल रहा था। लक्षेंद्र ने अपने खास दोस्त चवन दुबे से पैसे उधार लिए थे। पांच दिन पहले लक्षेंद्र और उसके दोस्त के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात पर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दुबे ने लक्षेंद्र पर हाथ उठा लिया, जिसके बाद उसके सर पर गंभीर चोटें आईं। दुबे ने सोचा कि अगर लक्षेंद्र होश में आया तो वह पुलिस को सब बता देगा, इसी डर की वजह से दुबे ने लक्षेंद्र की ब्लेड का इस्तेमाल कर हत्या कर दी और उसके शव को दफना दिया। 

पुलिस ने बताया कि जब हमने मामले की जांच शुरू की तो दुबे ने हमें गुमराह करने की कोशिश की। दुबे ने लक्षेंद्र के पिता को फिरौती के लिए संदेश भेजे थे। पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर, हमने दुबे को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में दुबे ने सब उगल दिया। 

दुबे ने कहा कि लक्षेंद्र को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी और इस लत की वजह से वो दूसरों से कर्जा लेने लगा था। दुबे ने बताया कि लक्षेंद्र ने उससे भी पैसे लिए थे और वापस लौटाने के लिए मना कर रहा था। पुलिस ने फिलहाल भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्षेंद्र के पिता जम्मू-कश्मीर में काम करते हैं और उसकी माता को मोबाइल चलाने को लेकर इतनी जानकारी नहीं थी। लक्षेंद्र फोन में लगा रहता था और सभी को यही लगता था कि वो पढ़ाई कर रहा है लेकिन किसी को इस बात की भनक तक ना लगी कि लक्षेंद्र पढ़ाई ना करके पूरा समय गेम खेलता रहता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें