छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों के बीच गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज अभ्यर्थियों से सीधे संवाद किए। अपने सरकारी निवास पर पहुंचे अभ्यर्थियों के साथ पहले बाहर मुलाकात की, फिर सभी को भीतर बुलाकर व्यक्तिगत तौर पर शिकायतें सुनीं।
छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों के बीच गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज अभ्यर्थियों से सीधे संवाद किए। अपने सरकारी निवास पर पहुंचे अभ्यर्थियों के साथ पहले बाहर मुलाकात की, फिर सभी को भीतर बुलाकर व्यक्तिगत तौर पर शिकायतें सुनीं। लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगा रहे अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी हर शिकायत दर्ज की जा रही है और पारदर्शिता के साथ जांच होगी।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस विभाग में 5 हजार 967 पदों के लिए सितंबर माह में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी और विपक्ष परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले 19 और 20 दिसंबर को एडीजी स्तर पर भी अभ्यर्थियों से चर्चा की जा चुकी है।
मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में नियमों के खिलाफ कुछ पाया गया तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि अगर गलती होगी तो उसे सुधारा जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आगे और रिक्तियां भी निकाली जाएंगी।