फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जब देवी गीतों पर झूमने लगे विधायक गुलाब कमरो, लोग बोले...देवी आ गईं, वीडियो वायरल

Tue, 04 Oct 2022 03:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया

सार

कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। वे कई बार देवी गीतों पर देवी शक्तियों के अधीन देखे और झूमते हुए देखे जाते हैं। 
 
विज्ञापन
विधायक गुलाब कमरो का देवी गीत पर डांस करते वीडियो वायरल है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया में भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो नवरात्रि पर दो अलग-अलग रूप में नजर आए। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान देवी गीत पर जमकर झूमे। हालात यह हो गई उनको संभालने के लिए आसपास के लोग आ गए, लेकिन विधायक नहीं रुके। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो को रविवार रात का बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य कार्यक्रम में पहुंचे विधायक स्थानीय लोगों के साथ गरबा करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


लोगों को आना पड़ा संभालने
दरअसल, विधायक गुलाब कमरो अपनी विधानसभा क्षेत्र के कछौड़ गांव पहुंचे हुए थे। वहां पर सार्वजनिक दुर्गा पंडाल में में उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान आर्केस्ट्रा गायक स्टेज पर भजनों की प्रस्तुत कर रहा था। विधायक गुलाब कमरो भी स्टेज पर चढ़ गए और देवी गीतों पर झूमने लगे। कुछ देर तो वह झूमते रहे, फिर उन्हीं गीतों में लीन हो गए। उनकी हरकतें इस कदर बढ़ीं कि लोगों को संभालने के लिए आना पड़ा। इसके बाद भी वे नहीं रुके। इस पर लोग बोले कि विधायक जी पर देवी आ गई है। 

पहले भी इस तरह झूमते देखे गए हैं विधायक
इसके बाद विधायक गुलाब कमरो अन्य देवी पंडालों में भी गए और पूजा-अर्चना की। वहां से कांग्रेस विधायक चनवारीडांड के दुर्गा पंडाल में पहुंचे। वहां गरा नृत्य क आयोजन किया गया था। गुलाब कमरो उसमें भी शामिल हो गए और वहां मौजूद स्त्रियों और पुरुषों के साथ गरबा करना शुर कर दिया। फिहाल विधायक पर देवी सवार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। वे कई बार देवी गीतों पर देवी शक्तियों के अधीन देखे और झूमते हुए देखे जाते हैं। करीब दो साल पहले भी ऐसा किस्सा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें