फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: ग्रामीणों ने पुलिस मुठभेड़ को बताया फर्जी, कहा- नक्सली नहीं, आम लोग मारे गए; कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

Fri, 01 Mar 2024 10:40 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने मुठभेड़ की वास्तविकता को लेकर जांच दल का गठन किया है। मुठभेड़ की जांच को लेकर गुरुवार को 7 सदस्यीय टीम कोयलीबेड़ा रवाना हुई है। 25 फ़रवरी को पुलिस ने नक्सल मुठभेड़ में 3 नक्सलियों मार गिराने का दावा किया था।
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयलीबेड़ा में हुए नक्सली मुठभेड़ को लेकर सियासत गर्म हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने मुठभेड़ की वास्तविकता को लेकर जांच दल का गठन किया है। मुठभेड़ की जांच को लेकर गुरुवार को 7 सदस्यीय टीम कोयलीबेड़ा रवाना हुई है। 25 फरवरी को पुलिस ने नक्सल मुठभेड़ में 3 नक्सलियों मार गिराने का दावा किया था, लेकिन मृतकों के परिजनों ने मुठभेड़ को लेकर फर्जी बताया था। मुठभेड़ में मारे गए लोगों को आम ग्रामीण होने का दावा किया था। इसके बाद से कांग्रेस से पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में 7 सदस्यों की टीम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गठित किया था। सुरक्षा कारणों से जांच दल को कोयलीबेड़ा जाने से पुलिस रोक सकती है। 

विज्ञापन


बता दें कि 25 फरवरी को कोयलीबेड़ा के भोमरा, हुरतराई के जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि इस दौरान नक्सली की कंपनी नंबर 5 से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराने का दावा किया है, जिनके पास से 3 भरमार भी बरामद किए गए। घटना के बाद से ग्रामीण व परिजन पुलिस पर आरोप लगाते हुए घटना को गलत बता रहे हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि मारे गए तीनों नक्सली नहीं हैं। वह सभी आम ग्रामीण हैं, जो जंगल तेंदूपत्ता बांधने के लिए रस्सी लेने गए थे। मामला तूल पकड़ता देख अब कांग्रेस पार्टी भी सामने आ गई है। पार्टी ने मुठभेड़ की जांच के लिए सात लोगों की टीम तैयार की है, जो मुठभेड़ से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करेगी। पार्टी ने 28 फरवरी की शाम आदेश जारी करते हुए कहा है कि अविलंभ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों से भेंट चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।
विज्ञापन


पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में बनाई गई है टीम
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इसमें शिशुपाल शोरी संयोजक, पूर्व विधायक संतराम नेताम, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई, कांकेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम को सदस्य बनाया गया है।

मुठभेड़ के बाद अब तक क्या-क्या हुआ
25 फरवरी दिन रविवार को सुबह 8 बजे मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद शाम 4:30 बजे मारे गए लोगों के शव लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंची। घटना के दूसरे दिन सोमवार को परिजन व ग्रामीण कोयलीबेड़ा थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंप पुलिस पर ग्रामीणों को मारने का आरोप लगाते रहे। सोमवार की शाम सात बजे कथित नक्सलियों के परिजन शव लेने पहुंचे थे। बुधवार को कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय दो प्रत्यक्षदर्शी पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वह उस जंगल में मौजूद थे। गोली की आवाज सुनकर वह वहां से भाग गए। उन्होंने मारे गए लोगो व स्वयं को नक्सली नहीं होना बताया और प्रशासन व पुलिस को ज्ञापन सौप जांच की बात कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें