फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने फेमस फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Tue, 24 Dec 2024 05:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM Vishnudeo Sai on Shyam Benegal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnudeo Sai on Shyam Benegal: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बेनेगल के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल के निधन से फिल्म जगत ने यथार्थवादी फिल्मों का एक अनमोल रत्न खो दिया है। वो भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज निर्देशकों में से एक थे, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज को सोचने पर मजबूर किया। 

उन्होंने कहा कि श्याम बेनेगल ने श्याम बेनेगल की फिल्में न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम थीं बल्कि सामाजिक मुद्दों और यथार्थ को भी पर्दे पर बखूबी उतारती थी। उन्होंने सिखाया कि फिल्में समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम भी हो सकती है। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित बेनेगल ने 8 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया है और फिल्म इंडस्ट्री को अनेक प्रतिभावान कलाकार दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें