छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गिराने की कोशिश उल्टी पड़ गईं और बिहार में सरकार चली गई।
विज्ञापन
बघेल ने कहा कि, ‘मैंने सुना है कि झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की गई। क्रिकेट की शब्दावली में उन्होंने बाउंसर फेंका लेकिन झारखंड ने ‘हुक’ शॉट खेला और उन्होंने बिहार में अपनी सरकार गंवा दी।’
हाल के दिनों में आरोप लगे थे कि भाजपा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले ईडी और सीबीआई झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।
रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र आदिवासी और ग्रामीणों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है।