फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः सरकार ने CJM को किया बर्खास्त, विधायक ने दी थी धमकी

Tue, 05 Apr 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
raman singh - फोटो : raman singh
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक हैरतअंगेज फैसले में सुकमा के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को पद से बर्खास्त कर दिया गया। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जनहित में यह फैसला लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने सुकमा के सीजेएम प्रभाकर ग्वाल को उनके पद से हटा दिया है। सरकार के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि यह फैसला सरकार का नहीं बिलासपुर हाईकोर्ट की ओर से लिया गया है। हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले ग्वाल को हटाने की संस्तुति की थी। हमने उनके आदेश का पालन किया। 

बता दें कि ग्वाल कुछ दिनों पूर्व उस समय अचानक सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने भाजपा विधायक रामलाल चौहान पर धमकी देने का आरोप लगाया था। ग्वाल ने 2011 के पीएमटी घोटाले में पांच लोगों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। ग्वाल का आरोप था कि इसके विरोध में ही विधायक ने उन्हें धमकी दी है। 
विज्ञापन


मामले में उनकी पत्नी ने भी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है। इसी के विरोध में सरकार ने उनका तबादला सुकमा कर दिया। बीते एक अप्रैल को ही कोर्ट ने उक्‍त आदेश जारी किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें