छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों ने तीन लोगों की जान ले ली। ये हादसा उस वक्त हुआ जब चारों जंगल में महुआ का फूल इकट्ठा कर रहे थे और अपने दल से अलग हो गए। मामला राज्य के सूरज पुर जिले का है जहां मुख्यालय से 25 किलोमीटर से दूर भैय्याथान थाना क्षेत्र स्थित मतिगढ़ा गांव के 16 वर्षीय अनिल बरगाह और 25 वर्षीय अतन साय पर हाथियों ने हमला कर दिया और पटक पटक कर मार डाला।
जिला स्थित वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के घर वालों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं दूसरी घटना इसी जिले के पलमा गांव के महुआरी डांड की है जहां रामसागर कंवर अपने तीन साथियों के साथ महुआ के पेड़ की रखवाली कर रहा था। अचानक से जंगल की ओर से हाथी ने रामसागर को सूड़ से पटक कर मार डाला। हालांकि उसके तीन साथी वहां से अपनी जान बचाकर भागने में सफल हो गए