फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ CD कांडः तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पत्रकार विनोद वर्मा, 31 को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Mon, 30 Oct 2017 05:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत के कथित सेक्स टेप मामले में एक स्थानीय अदालत ने पत्रकार विनोद वर्मा को 31 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वर्मा को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली के आरोप में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


विनोद वर्मा के वकील ने बताया कि पत्रकार को शनिवार रात गाजियाबाद से यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था। उन्हें पुलिस की कड़ी सुरक्षा में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया, जहां से 31 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में धारा 156 (3) के तहत अर्जी देकर कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।  

वर्मा ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के दो प्रभावशाली मंत्रियों ने उनके खिलाफ साजिश रची है और उनके पास से कोई सीडी बरामद नहीं हुई है। वर्मा ने शुक्रवार को गाजियाबाद में अपनी गिरफ्तारी के बाद कहा था कि उनके पास छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का सेक्स टेप है। 
विज्ञापन
Journalist Vinod Verma sent to 3-day police custody. He was arrested by Chhattisgarh Police over a case of blackmailing & extortion — ANI (@ANI) October 29, 2017

 
विज्ञापन

सेक्स सीडी: रायपुर पहुंचे पत्रकार विनोद वर्मा बोले- ये तो शुरुआत है, कई राज खुलने बाकी

सेक्स सीडी मामले में यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। गाजियाबाद स्थित आवास से शुक्रवार सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार विनोद वर्मा पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी रखने और एक व्यक्ति को धमकी देने के आरोप हैं।

वहीं रायपुर पहुंचे विनोद ने कहा कि अभी बहुत सारी बातें सामने आना बाकी हैं, इस मामले से जुड़े कई राज अभी तक सामने नहीं आएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सब समुद्र पर दिखने वाले बर्फीले पहाड़ की चोटी की तरह है। 

बता दें कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार शाम 4 बजे विनोद वर्मा को लेकर रायपुर रवाना हुई थी। शनिवार रात पुलिस टीम 11.30 बजे उन्हें लेकर छत्तीसगढ पहुंची। उन्हें रायपुर के माना थाने में रखा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें