फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Thu, 05 Mar 2020 10:34 AM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, बस्तर
विज्ञापन
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएएफ की 16 वीं बटालियन के शिविर में जवान अनिल कुमार यादव ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात जब अन्य जवान बैरक में सो रहे थे तब अनिल कुमार ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने अनिल कुमार को खून से लथपथ देखा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी अनिल कुमार ने आत्महत्या क्यों की है, इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि उनके साथी जवानों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से व्यक्तिगत कारणों से परेशान था। पुलिस को आशंका है कि परेशानियों के चलते जवान अनिल कुमार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह विधानसभा में जानकारी दी है कि बीते दो वर्षों में राज्य में 50 पुलिस जवानों ने आत्महत्या की है। इस दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 18 जवानों ने अपनी जान ली है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें