फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में इस्पात संयंत्र में हादसा, चार श्रमिक झुलसे 

Thu, 11 Jun 2020 12:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में चार श्रमिक झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के पतरापाल क्षेत्र में स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के स्क्रैप यार्ड में बुधवार को हादसे में चार श्रमिक झुलस गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि स्क्रैप यार्ड में वेल्डिंग मशीन के गैस कटर से चारों ठेका श्रमिक स्क्रैप काट रहे थे। इस दौरान वहां रखे डीजल टंकी में विस्फोट हुआ जिससे सभी झुलस गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संयंत्र के अन्य कर्मचारी और अधिकारी वहां पहुंचे तथा उन्होंने मजूदरों को वहां से निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रुप से झुलसे जयराम खलखो और कन्हैयालाल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है वहीं अरविंद सिंह और लालू को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें