फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आरक्षण पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने भी खोला मोर्चा, ईडी कार्यालय में की शिकायत

Tue, 03 Jan 2023 03:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आरक्षण मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जहां कांग्रेस आज मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार महारैली आयोजित कर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन
छत्तीसगगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगगढ़ बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आरक्षण मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जहां कांग्रेस आज मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार महारैली आयोजित कर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं बीजेपी भी राज्य सरकार को घेरने में लगी है। जमकर निशाना साध रही है। 

विज्ञापन


आरक्षण मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं देना चाहती है। भूपेश सरकार पहले अपने ही नेता से हाईकोर्ट में याचिका डलवाकर ओबीसी आरक्षण पर रोक लगवाई है। अब जानबूझकर क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं ताकि ओबीसी वर्ग को आरक्षण न मिल सके। 


सर्वआदिवासी समाज का समर्थन देने से इनकार
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के जनआंदोलन को सर्वआदिवासी समाज, प्रगतिशील सतनामी समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग ने समर्थन देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन में भीड़ जुटाने  के लिए भूपेश बघेल सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को टारगेट दिया गया है। 
विज्ञापन


 ईडी दफ्तर में की शिकायत
दूसरी ओर भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता एक शिकायत करने के लिए आज दोपहर ढाई बजे के बाद ईडी दफ्तर पुजारी कॉम्प्लेक्स टिकरापारा पहुंचे। इसमें बीजेपी के तमाम नेता शामिल हुए और राज्य सरकार के खिलाफ शिकायत की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें