छत्तीसगगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगगढ़ बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ में आरक्षण मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जहां कांग्रेस आज मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार महारैली आयोजित कर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं बीजेपी भी राज्य सरकार को घेरने में लगी है। जमकर निशाना साध रही है।
आरक्षण मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं देना चाहती है। भूपेश सरकार पहले अपने ही नेता से हाईकोर्ट में याचिका डलवाकर ओबीसी आरक्षण पर रोक लगवाई है। अब जानबूझकर क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं ताकि ओबीसी वर्ग को आरक्षण न मिल सके।
सर्वआदिवासी समाज का समर्थन देने से इनकार
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के जनआंदोलन को सर्वआदिवासी समाज, प्रगतिशील सतनामी समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग ने समर्थन देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए भूपेश बघेल सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को टारगेट दिया गया है।
ईडी दफ्तर में की शिकायत
दूसरी ओर भाजपा वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता एक शिकायत करने के लिए आज दोपहर ढाई बजे के बाद ईडी दफ्तर पुजारी कॉम्प्लेक्स टिकरापारा पहुंचे। इसमें बीजेपी के तमाम नेता शामिल हुए और राज्य सरकार के खिलाफ शिकायत की है।