फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक; विजय बघेल के नेतृत्व में विभागवार 15 उप समिति बनीं

Sun, 17 Sep 2023 04:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संयोजक विजय बघेल के नेतृत्व हुआ। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही समिति के कार्यों का विस्तार भी किया गया
विज्ञापन
बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संयोजक विजय बघेल के नेतृत्व हुआ। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही समिति के कार्यों का विस्तार भी किया गया। बैठक में घोषणा पत्र समिति को विस्तार देते हुए विभागवार 15 उपसमिति समिति बनाए गए हैं। समिति के सदस्य सचिव पंकज झा होंगे। बैठक में घोषणा पत्र समिति में डॉक्टर सलीम राज को नए सदस्य के रूप में और समिति के प्रचार प्रसार तकनीकी सहायता आदि के लिए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे आईटी विभाग सुनील पिल्लई को दायित्व दिया गया है। 15 उपसमितियां पूरे प्रदेश में प्रवास कर 90 विधानसभा में विषयवार आम जनता से सुझाव प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

  
बैठक में अभी तक हुए कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। प्रदेश संयोजक विजय बघेल, सहसंयोजक अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा व वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू की ओर से 65 विधानसभा में जाकर समाज के विभिन्न वर्गों से मिलकर घोषणा पत्र के लिए एकत्र किए गए सुझाव की जानकारी दी गई। भाजपा प्रदेश घोषणा पत्र समिति को अभी तक व्हाट्सएप एवं मेल आईडी में सभी विधानसभा की सुझाव पत्रिका में से लगभग 135000 सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। बैठक में सुझाव को विभागवार अलग-अलग करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। उप समिति पूरे प्रदेश में 16 से 30 सितंबर तक अपने विभाग के अनुसार आम जनता से मिलकर उनके सुझाव लेंगे। 

घोषणा पत्र समिति द्वारा बनाए गए उप समिति है - कृषि, कृषक कल्याण एवं जल शक्ति, सहकारिता, में चंद्रशेखर साहू को संयोजक एवं संदीप शर्मा, आत्मानारायण पटेल को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह पंचायत और ग्रामीण विकास में रामविचार नेताम को संयोजक एवं भरत वर्मा, रामकुमार भट्ट विक्रम शाह को सदस्य, शहरी विकास और इन्फ्रास्ट्रक्टर में मधुसूदन यादव को संयोजक व रणविजय सिंह केदार नाथ गुप्ता को सदस्य, समाज कल्याण संयोजक लता उसेंडी व विभा अवस्थी को सदस्य, शिवतरन शर्मा और चंद्रशेखर साहू को सदस्य बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें