फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur : दिवाली पर महाराष्ट्र से लौट रहा था बेटा, घर पहुंचने से पहले पिता की हो गई मौत, युवक की हालत गंभीर

Sat, 22 Oct 2022 09:46 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में हुए सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। वह अपने बेटे को बस स्टैंड से लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक महाराष्ट्र से घर लौट रहे अपने बेटे को लेने के लिए बाइक पर बस स्टैंड गया था। वहां से लौटने के दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सिम्स रेफर किया गया है। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन


बस स्टैंड से लेकर लौट रहा था बेटे को
जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह निवासी रूपराम निराला (45) का बेटा नरेंद्र महाराष्ट्र में काम करता है। रूपराम ने दिवाली पर बेटे नरेंद्र को घर आने के लिए कहा था। नरेंद्र वहां से बिलासपुर तक आया फिर बस से मल्हार पहुंचा। यहां से नरेंद्र ने पिता को फोन किया और उसे घर ले जाने को कहा। इस पर रूपराम उसे लेने बस स्टैंड पहुंच गया। 

विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 
बाइक पर पिता-पुत्र शाम करीब 6 बजे लौट रहे थे। अभी वे मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के आश्रित ग्राम कटहा मोड़ पर पहुंचे थे कि किसी तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। थोड़ी देर बाद किसी राहगीर ने पिता-पुत्र को सड़क पर पड़े देखा तो डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 
विज्ञापन


आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
अस्पताल में डॉक्टरों ने रूपराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि नरेंद्र की हालत गंभीर देखकर उसे सिम्स रेफर किया गया है। देर शाम हो जाने के कारण रूपराम के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें