फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: यूजीसी की बड़ी कार्रवाई; IIIT समेत छत्तीसगढ़ के 11 विश्वविद्यालय डिफॉल्टर घोषित, यहां देखें लिस्ट

Fri, 26 Jan 2024 01:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/ अंबिकापुर

सार

UGC Action on CG universities: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने छत्तीसगढ़ के कई नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर की सूची में डाला है। राजधानी रायपुर के तीन विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के कुल 11 सरकारी विश्वविद्यालय डिफाल्टर घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के 11 विश्वविद्यालय डिफॉल्टर घोषित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC Action on CG universities: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने छत्तीसगढ़ के कई नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर की सूची में डाला है। राजधानी रायपुर के तीन विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के कुल 11 सरकारी विश्वविद्यालय डिफाल्टर घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इन विश्वविद्यालयों ने यूजीसी की गाइडलाइन का पालन नहीं किया है, जिसके बाद इन सबको डिफाल्टर सूची में डाला गया है। यूजीसी ने इस संबंध में इन यूनिवर्सिटीज को फाइनल रिमाइंडर जारी किया है। यूजीसी ने जारी निर्देश में कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही संस्थान में लोकपाल की नियुक्ति कराएं ताकि विद्यार्थियों से संबंधित  प्रकरणों को आसानी से सुलझाया जा सके। जो विश्वविद्यालय डिफाल्टर सूची में शामिल हैं, उन्हें UGC ने 31 जनवरी 2024 तक लोकपाल की नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के ये विश्वविद्यालय डिफाल्टर सूची में शामिल 
  1. संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा
  2. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर
  3. आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़
  4. छत्तीसगढ़ कामधेनू विश्वविद्यालय, अंजोरा दुर्ग
  5. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग
  6. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर
  7. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़
  8. इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नया रायपुर
  9. महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय, पाटन
  10. शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़
  11. कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें