फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री लखमा ने कहा- छत्तीसगढ़ में बनवाईं हेमा मालिनी के गाल जैसी सड़कें

Wed, 13 Nov 2019 09:12 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
मंत्री कवासी लखमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मंत्री के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने विवादित बयान दिया है। राज्य के धमतरी जिले के कुरूद में मंगलवार को पट्टा वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने अपने क्षेत्र कोंटा की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गाल से कर दी। मंत्री लखमा ने कहा कि हमारे क्षेत्र की सड़कें हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी हैं। 

विज्ञापन


धमतरी के प्रभारी मंत्री लखमा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मंत्री बने मुझे अभी कुछ ही महीने हुए हैं। मैं नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आता हूं, लेकिन मैंने उस क्षेत्र में ही सड़कें बनवाईं। बिल्कुल हेमा मालिनी के गालों जैसी। 

अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मंत्री लखमा ने कुरूद में सड़कों की हालत पर दुख भी जताया और इसके लिए राज्य में पिछली रमन सिंह की सरकार को दोषी बताया। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कुरूद की सड़कों पर पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि कुरूद की सड़कों की इस हालत के लिए पूर्व विधायक जिम्मेदार हैं। उनकी अनदेखी की वजह से क्षेत्र की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। 

भाजपा ने दिया जवाब
मंत्री द्वारा दिए गए इस विवादित बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा नेता और कुरूद नगर पंचायत के अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर ने इसे कांग्रेस का संस्कार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री का अपमान करने में भी नहीं झिझकती। वह कांग्रेस किसी महिला सांसद का सम्मान क्या करेगी। चंद्राकर ने कहा कि यह कांग्रेस के संस्कार हैं जो ऐसे बयानों के रूप में सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें