फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में प्रवासी मजदूर समेत दो लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

Thu, 21 May 2020 03:19 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बेमेतरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच गुरुवार को हुई टक्कर में एक मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेमरी गांव के पास रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस चालक और एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झारखंड और बिहार राज्यों के मजदूर महाराष्ट्र से अपने घर जाने के लिए निकले थे। जब वे बाघनदी के पास छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र की सीमा पर पहुंचे, तो उन्हें झारखंड की सीमा तक छोड़ने के लिए बस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस सुबह टेमरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में राजनांदगांव निवासी बस चालक गुहाराम सोनवानी और बिहार निवासी मजदूर देवनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को घटना के बारे में जानकारी मिली, तो घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों और शवों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें