फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में दहशत का माहौल, ब्याज देने वाले की हत्या, घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला

Thu, 26 Sep 2024 11:40 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क,छत्तीसगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
रायगढ़ हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जुटमिल थाना क्षेत्र के गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश तिवारी की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी आज सुबह उस वक़्त मिली जब मृतक रमेश तिवारी के घर मे काम करने वाली बाई वहां काम करने पहुंची तो देखा की मृतक का शव जमीन मे पड़ा हुआ था और आसपास खून फैला हुआ था, जिसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को इस घटना के बारे मे बताया। हत्या की इस घटना के बाद पुरे क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही जुटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गए हैं। और मृतक के घर में सीसीटीवी  कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा की हत्या की यह वारदात कैमरे मे कैद हो गई होंगी जिससे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

रमेश तिवारी के घर मे काम करने वाली बाई साधमति ने बताया की रोजाना की भांति आज सुबह 8बजे वहां पहुंची थी और दरवाजा अंदर से बंद होने पर 5-6 बार काल लगाने के बावजूद नही उठाने पर महिला ने पास से गुजर रहे एक युवक को दीवाल लांघकर अंदर जाने को कहा, युवक जब अंदर गया और दरवाजा खोला तब उन्होंने देखा की रमेश तिवारी का शव पड़ा हुआ था और आसपास मृतक का खून फैला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें