जनता के पैसे का सदुपयोग सरकारें और नेता किस तरह करते हैं इसका पता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल के सरकारी बंगले को देख कर चलता है। उनके बंगले की खासियत ये है कि इसमें 48 एसी यानि एयरकंडीशनर लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले की मरम्मत और सजावट में भी काफी खर्चा किया जा चुका है, लेकिन अभी भी शायद स्पीकर महोदय संतुष्ट नहीं हैं और इसी वजह से बंगले की सजावट का काम जारी है।