फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: रमन सिंह का राहुल गांधी पर निशाना, रैलियों पर किया कटाक्ष

Thu, 18 Oct 2018 05:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
रमन सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पांच राज्यों में नवंबर और दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव का बिगुल बजते ही नेताओं की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी के साथ ही इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी रैलियों पर कटाक्ष किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनाव अभियान को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर में राहुल के दौरे पर कहा, "छत्तीसगढ़ में सभी का स्वागत है। हम देखेंगे कि इसके क्या परिणाम होंगे। उन्होंने जहां भी रैलियां की है हमने वहां के परिणामों को अब तक देखा है।" 

भाजपा के प्रवक्ता राहुल गांधी की राजनीतिक रैलियों के संदर्भ में ऐसे बयान पहले भी दे चुके हैं। भाजपा का मानना है कि राहुल की रैलियां जहां भी होती हैं वहां सीधा फायदा भाजपा को होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें