फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में इस बार अजीत जोगी की पार्टी भी भर रही दम, इन उम्मीदवारों के बीच घमासान

Sun, 28 Oct 2018 10:47 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव 2018
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में इस बार दुर्ग में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रहती है। कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के अलावा इस बार पूर्व कांग्रेस दिग्गज अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी हुंकार भर रही है। जेसीसी और बहुजन समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दुर्ग में दो विधानसभा सीटें हैं- दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रहती है। इस बार दुर्ग ग्रामीण से भाजपा ने जागेश्वर साहू और कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्रकर को टिकट दिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के टिकट पर ओमप्रकाश देवांगन लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दुर्ग ग्रामीण - मौजूदा उम्मीदवार 

भाजपा- जागेश्वर साहू

कांग्रेस- प्रतिमा चंद्रकर 

जनता कांग्रेस- ओमप्रकाश देवांगन

दुर्ग शहर में में भाजपा की ओर से चंद्रिका चंद्राकर, कांग्रेस की ओर से अरुण वोरा, जनता कांग्रेस की ओर से प्रताप मध्यानी को टिकट मिला है। 

दुर्ग शहर - मौजूदा उम्मीदवार 

भाजपा- चंद्रिका चंद्राकर

कांग्रेस- अरुण वोरा

जनता कांग्रेस- प्रताप मध्यानी 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट - 2013 के नतीजे

रमशीला साहू (भाजपा)- 50327 वोट

परमिता चंद्राकर (कांग्रेस)-  47348 वोट 


दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट 2008 के नतीजे

परमिता चंद्राकर (कांग्रेस) - 49710 वोट 

प्रीतपाल बेलचंदन (भाजपा)- 48153 वोट

दुर्ग शहर विधानसभा सीट - 2013 के नतीजे 

अरुण वोरा (कांग्रेस)- 58645 वोट 

हेमचंद्र यादव (भाजपा) - 53024 वोट 

दुर्ग शहर विधानसभा सीट 2008 के नतीजे

हेमचंद्र यादव (भाजपा)- 53803 वोट  

अरुण वोरा (कांग्रेस)- 53101 वोट


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें