फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: कृषि मंत्री ने किया धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन, कहा- कोई सरकार किसानों को इतना पैसा नहीं दे रही

Wed, 23 Nov 2022 05:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हित में काम कर रही है। इससे किसान भी बहुत खुश हैं। धान खरीदी की योजना से किसानों को बहुत फायदा हुआ है। इसके साथ ही सरकार की ऐसी योजनाएं हैं, जो आमजन के लिए लाभकारी साबित हुई हैं। 
 
विज्ञापन
कृषि मंत्री रवींद्र चौबे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे बुधवार को कहा कि देश में ऐसी कोई सरकार नहीं है जो किसानों के हित में इतना काम कर रही हो। किसानों को इतना पैसा दे रही हो। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा की किसान है, लेकिन वहां कोई एक हजार रुपये में भी धान लेने वाला कोई नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की मदद कर रही है। कृषि मंत्री साजा में धान खरीदी उपकेंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत लुक में स्थानीय विधायक रवींद्र चौबे ने कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार की किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसके लिए किसानों से चर्चा भी की। वे बहुत खुश हैं। उन्होंने सभा भी की और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। साथ ही पूर्व विधायक पर भी जमकर प्रहार किया। कहा कि उन्होंने सड़क, अस्पताल, स्कूल सब यहां खुलवाए, पहले कि सरकार ने क्या किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री चौबे ने आने वाले 2023 के चुनाव में भारी मतों से कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल के अलावा काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें