फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कवर्धा में जज की बेटी ने खुदकुशी, 13 साल की बच्ची का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 08 Oct 2022 05:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला न्यायालय में अतिरिक्त जिला जल सरकारी बंगले में रहते हैं। उनकी बेटी की खुदकुशी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में शुक्रवार देर शाम को जिला कोर्ट के जज की बेटी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव सरकारी बंगले में ही फंदे से लटका हुआ मिला है। उनकी बेटी की उम्र महज 13 साल थी। लड़की के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कवर्धा जिला न्यायालय में लोकेश प्रताप सिंह बघेल और उनकी पत्नी ADJ हैं। दोनों अपनी 13 साल की बेटी दिशा के साथ सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। रोज की तरह दोनों शुक्रवार को भी कोर्ट चले गए थे। वहां से शाम करीब 6.30 बजे लौटे तो दिशा फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल से सुरक्षा सुपरवाइजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज किया। अभी तक लड़की की खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इसको लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें