फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ आप का हल्लाबोल: मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर बरसी, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Tue, 25 Jul 2023 02:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

मणिपुर की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने आज रायपुर में नलघर चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया। इसमें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से आप पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे। मणिपुर में हुई अमानवीय घटना का विरोध किया।
विज्ञापन
आप का विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी  ने आज रायपुर में  नलघर चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया। इसमें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर से आप पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे। मणिपुर में हुई अमानवीय घटना का विरोध किया। 

विज्ञापन

आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई। वहीं राष्ट्रपति से मणिपुर की BJP सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की गई। 

दूसरी ओर मणिपुर मामले में आप के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि Modi जी के पास फ्रांस, यूएसए समेत पूरी दुनिया घूमने का समय है, लेकिन मणिपुर में हो रही हिंसा पर कोई एक्शन लेने का समय नहीं है। मोदी अगर मजबूत नेता हैं तो इस तरह से छुप क्यों रहे हैं? सदन में आकर बयान दे दें, वरना 
विज्ञापन
विज्ञापन

@SanjayAzadSln जी और पूरे विपक्ष का विरोध चलते रहेगा।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें