फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 20 किमी पैदल चलकर जवानों ने जंगल में 8 नक्सलियों का किया एनकाउंटर 

Fri, 20 Jul 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
विज्ञापन
naxali - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस को इस एनकाउंटर को अंजाम देने के लिए 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। इस दौरान जवानों को दंतेवाड़ा से निकलकर बीजापुर की सीमा तक का रास्ता तय करना पड़ा। बता दें कि यह पहला मौका था जब राज्य पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ इतने बड़े ऑपरेशन को सफल किया है।  
विज्ञापन


ऑपरेशन से पहले पुलिस को नक्सली नेता गणेश उइके और अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस ऑपरेशन में 4 पुरुष और 4 महिला नक्सली मारे गए हैं। हालांकि अभी तक इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसलिए माना जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सली अपने नेता गणेश को बचाकर निकलने में कामयाब हो गए हैं। 

नक्सलियों के पास से काफी मात्रा में हथियार मिले हैं। उनके पास से 2 इंसास रायफल, 2 रायफल, 1 भरमार और 1 पेन गन समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। वहीं आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि अभी जवान ऑपरेशन से लौटे नहीं हैं उनके लौटते ही मारे गए नक्सलियों की पहचान करवा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें