फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: डीआरजी के जवानों ने मार गिराए सात नक्सली, मुठभेड़ अब भी जारी

Sat, 03 Aug 2019 12:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार सुबह डीआरजी के जवानों ने एक मुठभेड़ के दौरान सात नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान कई अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं। फिलहाल इलाके में खोज अभियान जारी है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि राजनांदगांव के सीतागोटा जंगलों में जिला रिजर्व गार्ड की टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सात नक्सलियों को टीम द्वारा मार गिराया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान शनिवारा सुबह 8 बजे बागनदी क्षेत्र में सर्च अभियान के लिए गए थे। इस दौरान जवानों को महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा इलाके के बीच स्थित पहाड़ियों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद डीआरजी के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (सीएएफ) और जिला पुलिस बल के जवानों को मौके पर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद पुलिस को नक्सलियों के शवों के पास से एके 47, 303 राइफल, नक्सली साहित्य, 12 बोर बंदूक व आदि सामन मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें