छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में हुए नक्सली में किरंदुल-कोत्तावालसा रेलमार्ग के नक्सल प्रभावित किरंदुल रेल सेक्शन में बुधवार को रेलमार्ग उड़ा दिया गया।
बुधवार सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर हुई इस घटना के बाद से केके रेललाइन के जगदलपुर व कि रंदुल रेल सेक्शन में रेल आवागमन ठप पड़ गया है। डेढ़ माह के भीतर इस सेक्शन में यह दूसरी बड़ी रेल दुर्घटना है।
इसके पूर्व 29 मार्च 2014 को भी इसी इलाके में दंतेवाड़ा-कमलूर स्टेशनों के बीच नक्सलियों नें पटरी उखाड़ कर मालगाड़ी के दो इंजनों को पुल से गिरा दिया था।
जंगली इलाका होने से अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में पांच घंटे से अधिक समय लग गया।
स्थानीय रेल अधिकारी, पुलिस व आरपीएफ के जवानों के सुबह दस बजे घटनास्थल पहुंचने के बाद स्थिति का जायजा लेकर मंडल रेल मुख्यालय वाल्टेयर को घटना की स्थिति से अवगत कराया गया।