कई बार अंधविश्वास हमारी बुद्घि पर इतना भारी पड़ जाता है कि धोखा खाने के बाद ही हमारी आंखे खुलती हैं। ऐसा ही धोखाधड़ी का मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में हुआ।
विज्ञापन
रायपुर स्टेशन पर पैसा दुगना करने के नाम पर रोजगार अधिकारी ने एक तांत्रिक से 9 नींबू 11 लाख में खरीद लिए। बाद में खुद को ठगा महसूस करके अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बाद में 11 लाख रुपए ठगने वाले एक फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के दो सहयोगी नहीं पकड़े जा सके हैं।
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महासमुंद के रोजगार अधिकारी रमेश को पैसा दुगना करने का झांसा देकर 11 लाख की जगह 9 नींबू देकर फरार हो गए।