फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब राहुल गांधी से मिलने पहुंचे पीएम मोदी के हमशक्ल 

Sat, 10 Nov 2018 04:16 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी संग अभिनंदन पाठक
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चुनावी घमासान में हमशक्ल नेताओं का भी जलवा दिख रहा है। ऐसे ही एक नेता हैं अभिनंदन पाठक जिनका चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलता-जुलता है और इसीलिए वह खासी भीड़ भी जमा कर लेते हैं। वह राज्य में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अभिनंदन पाठक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी आज राजनांदगांव दौरे पर थे। वह जिस होटल में ठहरे हुए हैं, उसी होटल के बाहर अभिनंदन उनसे मिलने पहुंचे। राहुल गांधी इसी दौरान अपनी कार से कहीं जा रहे थे। 

वह कार से उतरकर अभिनंदन से मिले। दोनों के बीच अभिवादन का दौर चला और राहुल प्रचार के लिए निकल गए। ये मुलाकात इस मायने में दिलचस्प रही कि राहुल गांधी के साथ पीएम मोदी के हमशक्ल थे। राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी के बीच सियासी तनातनी जगजाहिर है, ऐसे में ये तस्वीर एक अलग ही अंदाज को बयां कर गई।  
विज्ञापन


बता दें कि अभिनंदन पाठक मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का प्रयास भी किया था लेकिन बात नहीं बन सकी।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें