छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जनता के बीच पहुंचे गृहमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की इस रैली मे उन्होने कहा कि कांग्रेस नही चाहती कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में दोबारा आए।
उन्होंने अपनी रैली मे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह कि आज से 15 साल पहले छत्तीसगढ़ का गरीब आधे पेट खाना खाकर भूखा ही सो जाता था। जब देश में कहीं भी बोनस नहीं दिया जा रहा था, तो रमन सिंह न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ-साथ अनाज की खरीद पर बोनस देने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री थे और अब उन्होंने 300 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देना शुरू कर दिया है। यहां तक कि मैं यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा नहीं कर सका।