फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव: अजीत जोगी बोले, सूली पर लटक जाऊंगा लेकिन भाजपा को समर्थन नहीं

Sat, 17 Nov 2018 03:24 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा पर भड़के अजीत जोगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी ने भाजपा को समर्थन की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। सियासी हलकों में चल रही खबरों पर उन्होंने कहा, "मैं सपने में भी नहीं सोच सकता कि भाजपा के साथ गठबंधन करूं, मैं उनको किसी शर्त पर समर्थन नहीं दूंगा और न ही उनसे समर्थन लूंगा।"
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए अजीत जोगी ने अपने बयान मे कहा कि वो सूली पर चढ़ना पसंद करेंगे, लेकिन भाजपा के साथ कभी नहीं जाएंगे। दरअसल, ये सारा हंगामा इसलिए मचा है क्योंकि पहले जोगी ने कहा था कि राजनीति में किसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, बहुमत न मिलने की स्थिति में वो भाजपा के साथ जा सकते हैं। दो दिन पहले, राजनाथ सिंह उनके गढ़ मरवाही में प्नचार करते हुए कहा था कि अगर जोगी को राजनीति करनी थी तो भाजपा में आ जाते, जबरन परेशान हो रहे हैं।  मीडिया के सामने अजीत जोगी ने आठ धार्मिक ग्रंथों की कसम खाते हुए  कहा कि वो किसी को समर्थन नहीं देंगे और न ही समर्थन लेंगे। माना जा रहा है कि बसपा मुखिया मायावती के सख्त तेवरों के बाद जोगी को भी अपने बयान को लेकर नरम पड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनका और बसपा का गठबंधन छत्तीसगढ़ में मजबूत है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें